अमेरिका ने सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से दावा किया है कि रूस बेलारूस में तेज़ी से हाइपरसोनिक मिसाइल बेस का निर्माण कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस परमाणु क्षमता से लैस ‘ओरेश्निक’ हाइपरसोनिक मिसाइलों को बेलारूस के पूर्वी हिस्से में एक पुराने एयरबेस पर तैनात कर रहा है, जिससे उसे रणनीतिक बढ़त मिल सकती है। इसी बीच, जेलेंस्की और पुतिन की संभावित बैठक से ठीक एक दिन पहले रूस ने यूक्रेन पर 516 ड्रोन और 40 मिसाइलों से बड़ा हमला किया, जिससे कीव और आसपास के इलाकों में भारी तबाही और दहशत का माहौल बन गया।

