आसीम मुनीर की बढ़ी चिंता, पिछले दो वर्षों में हजारों डॉक्टर, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट पाकिस्तान छोड़ चुके हैं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में ब्रेन ड्रेन तेजी से बढ़ता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में करीब 5 हजार डॉक्टर, 11 हजार इंजीनियर और 13 हजार चार्टर्ड अकाउंटेंट देश छोड़कर विदेश चले गए हैं। रोजगार के अवसरों की कमी, महंगाई और अस्थिर अर्थव्यवस्था के चलते पढ़े-लिखे पेशेवरों का पलायन सेना प्रमुख आसीम मुनीर और सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस ट्रेंड से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और कमजोर हो सकती है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें