भारतीय वनडे टीम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे सीरीज से विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को बाहर किया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट मौजूदा फॉर्म और टीम संतुलन को प्राथमिकता दे रहा है। ऐसे में घरेलू क्रिकेट के दो बड़े टूर्नामेंटों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन की वनडे टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में उनके विस्फोटक प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।

