भारत के साथ FTA बना न्यूजीलैंड की राजनीति में विवाद की जड़, विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स भड़के

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) ने जहां दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों को आर्थिक विकास की नई उम्मीदें दी हैं, वहीं न्यूजीलैंड में यही समझौता सियासी घमासान का कारण बन गया है। देश के विदेश मंत्री और सत्तारूढ़ गठबंधन के वरिष्ठ नेता विंस्टन पीटर्स ने इस डील को “न तो फ्री और न ही फेयर” बताते हुए खुला विरोध किया है। उनका आरोप है कि इस समझौते में डेयरी जैसे अहम सेक्टर को नजरअंदाज किया गया और भारत को इमिग्रेशन व निवेश में जरूरत से ज्यादा रियायतें दी गईं, जबकि न्यूजीलैंड के किसानों और नागरिकों को कोई ठोस लाभ नहीं मिला। सरकार के भीतर जारी यह टकराव अब अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें