ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में लगातार तीन टेस्ट हारकर सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम अब मैदान के बाहर बड़े विवाद में फंस गई है। खिलाड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने सीरीज के बीच लगातार छह दिनों तक शराब पी और देर रात तक पार्टियां कीं। रिपोर्ट्स सामने आने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) हरकत में आ गया है और टीम डायरेक्टर रॉब की को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। रॉब की ने इस तरह की “ड्रिंकिंग कल्चर” को अस्वीकार्य बताते हुए सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में मजबूत बढ़त और इंग्लिश खिलाड़ियों के कथित गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर फैंस और पूर्व क्रिकेटरों ने भी कड़ी नाराजगी जताई है।
एशेज सीरीज के दौरान नशे में थे इंग्लैंड के खिलाड़ी? 6 दिन तक शराब पार्टी के आरोप, ECB ने जांच के दिए आदेश
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
