भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत से अब तक का सबसे वजनी सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। 6100 किलोग्राम वजनी अमेरिकी सैटेलाइट ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ को LVM-3 (बाहुबली) रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। यह सैटेलाइट लो-अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किया गया है और इसके जरिए दुनिया भर में स्मार्टफोन को सीधे हाई-स्पीड सेलुलर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस सफलता को आत्मनिर्भर भारत और भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

