👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहर के कमाटीबाग क्षेत्र में स्थित प्राचीन कामनाथ महादेव मंदिर में देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ से श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखने को मिली है। सोमवार सुबह जब मंदिर के पुजारी और भक्त आरती व दर्शन के लिए पहुंचे, तो मंदिर परिसर में पानी की पाइपलाइन, ओटला और लाइटों सहित कई हिस्सों में नुकसान पाया गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह घटना रात के अंधेरे में हुई। मंदिर प्रशासन ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक दोषियों की पहचान नहीं हो सकी है। मंदिर के पुजारी के अनुसार कुछ नशेड़ी तत्व मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ करते हैं और क्षतिग्रस्त सामान चुरा कर बेच देते हैं। घटना के बाद श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें