31 दिसंबर से पहले मकरपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब की कटिंग के दौरान छापा मारकर भारी खेप जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नए साल के जश्न से पहले अवैध शराब कारोबारियों पर मकरपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मानेजा इलाके में शराब की कटिंग के दौरान छापा मारकर एक कंटेनर समेत चार वाहनों से लाखों रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में 375 पेटी शराब बरामद की गई है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य बूटलेगर मौके से फरार हो गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 31 दिसंबर की पार्टियों के लिए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब उतारी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके को घेरकर छापा मारा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन तक पहुंचाया जाना था।

फरार मुख्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें