31 दिसंबर से पहले मकरपुरा पुलिस की बड़ी दबिश, शराब की कटिंग के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नए साल के जश्न से पहले अवैध शराब तस्करों के खिलाफ मकरपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मानेजा क्षेत्र में शराब की कटिंग के दौरान छापा मारकर एक कंटेनर सहित चार वाहनों से लाखों रुपये की विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में 375 पेटी शराब जब्त की गई है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य बूटलेगर मौके से फरार हो गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 31 दिसंबर की पार्टियों के लिए बड़ी खेप में विदेशी शराब उतारी जा रही है। सूचना के आधार पर मकरपुरा पुलिस ने इलाके को घेरकर कार्रवाई की, जिससे शराब लेने आए कूरियरों और बूटलेगरों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को दबोच लिया, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

मकरपुरा पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। फरार बूटलेगर की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर जांच तेज कर दी गई है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें