उसमैन हादी के हत्यारों के भारत में घुसने के दावों पर BSF का करारा जवाब, बांग्लादेशी मीडिया की खबरें खारिज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद भड़के विरोध प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेशी मीडिया द्वारा किए गए दावों पर भारत की सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि हत्या के दो आरोपी भारत में दाखिल हो गए हैं, लेकिन BSF ने इन दावों को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और भ्रामक बताया है।

मेघालय में तैनात BSF के इंस्पेक्टर जनरल ओ.पी. उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर किसी भी तरह की घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधि की कोई पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि न तो मेघालय पुलिस और न ही बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (BGB) की ओर से ऐसी किसी सूचना की पुष्टि की गई है।

BSF के अनुसार, ढाका से लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित इलाके से आरोपियों के भारत पहुंचने का दावा अविश्वसनीय है, खासकर तब जब बांग्लादेश में व्यापक CCTV निगरानी और कई चेकपोस्ट मौजूद हैं। BSF ने साफ कहा कि बांग्लादेशी मीडिया में प्रकाशित ये रिपोर्ट्स तथ्यहीन हैं और इनका कोई ठोस आधार नहीं है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें