अहमदाबाद में चुनाव आयोग द्वारा जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। शहर में करीब 9.15 लाख मतदाताओं की मैपिंग अब तक पूरी नहीं हो पाई, जिसके चलते उन्हें अनमैप्ड श्रेणी में रखा गया है। एसआईआर प्रक्रिया से पहले शहर में कुल 46.70 लाख मतदाता थे, जिनमें से 12.32 लाख नाम स्थानांतरण, मृत्यु और अनुपस्थिति जैसे कारणों से ड्राफ्ट सूची से हटाए गए।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, बीएलओ पर कार्यभार अधिक होने और 2002 की पुरानी मतदाता सूची में अधूरी जानकारी के कारण मैपिंग में देरी हुई। अब प्रत्येक विधानसभा में सुपरवाइजर की निगरानी में जांच की जा रही है। जिन मतदाताओं की पहचान और मैपिंग पूरी होगी, उनके नाम फाइनल वोटर लिस्ट में जोड़े जाएंगे। फाइनल मतदाता सूची फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी।
अहमदाबाद में 9.15 लाख मतदाता अब भी अनमैप्ड, फाइनल वोटर लिस्ट से पहले तेज हुई प्रक्रिया
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
