विशेष अभियान 6.0 के दौरान स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने के लिए डीएआरई/आईसीएआर प्रतिबद्ध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (डीएआरई) तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक भारत सरकार द्वारा आयोजित विशेष अभियान 6.0 चलाएंगे, जिसमें सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों की संख्‍या कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पिछले विशेष अभियान 5.0 के दौरान, डीएआरई/आईसीएआर ने लंबित संदर्भों के मासिक आधार पर निपटान के लिए निरंतर प्रयास किए और जन शिकायतों के समयबद्ध निवारण पर अपना ध्यान और मजबूत किया। अभियान के दौरान, मंत्रालय ने सबसे अधिक संख्या में जन शिकायतों और जन शिकायत अपीलों का निपटान किया, जो लंबित मामलों को कम करने और शिकायत निवारण में सुधार के लिए उसके निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

विशेष अभियान 5.0 के तहत, पूरे देश में डीएआरई/आईसीएआर की विभिन्न शाखाओं में अभियान के बारे में जागरूकता पैदा की गई। स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, अपशिष्ट से संपदा पहल, स्वच्छता और साफ-सफाई, वृक्षारोपण, कार्यालय परिसरों के उन्नयन, पर्यावरण-अनुकूल कार्य-प्रणालियों, सौंदर्यीकरण, स्थान प्रबंधन और संरक्षण उपायों पर जोर देते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

डीएआरई/आईसीएआर ने ई-फाइल प्रणाली के माध्यम से कागज रहित कार्यप्रणाली की दिशा में भी अपने प्रयास जारी रखे। अभियान के दौरान, अभिलेख प्रबंधन संबंधी कार्य-प्रणालियों के तहत भौतिक फाइलों के निपटान तथा ई-फाइलों की समीक्षा और उनके समाधान से संबंधित लक्ष्यों को प्राप्त किया गया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप कार्यालय में काफी जगह खाली हुई और एकत्रित कबाड़ तथा अपशिष्ट का निपटान किया गया।

विशेष अभियान 5.0 के अनुभव और परिणामों के आधार पर, डीएआरई/आईसीएआर विशेष अभियान 6.0 के दौरान अपने प्रयासों को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें स्वच्छता, कुशल अभिलेख प्रबंधन, लंबित मामलों की संख्‍या में कमी, कागज रहित कार्य-प्रणाली और कार्यालय में जगह के बेहतर उपयोग पर निरंतर जोर दिया जाएगा।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रधानमंत्री 17 सितंबर को नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2026 की थीम: ‘सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण’ 52 देशों की 600 से अधिक कंपनियां और प्रतिनिधि भाग लेंगे सेमीकॉन इंडिया 2026 में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के छह कंट्री पवेलियन होंगे

पीएम विश्वकर्मा योजना के तीन वर्ष पूरे : योजना के तहत 30 लाख कारीगर पंजीकृत हुए पीएम विश्वकर्मा की तीसरी वर्षगांठ 17 सितंबर 2026 को कोलकाता में मनाई जाएगी केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी समारोह में उपस्थित रहेंगे

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए स्वच्छ सेवा आंकालन का शुभारंभ किया ग्रामीण स्वच्छता सेवाओं के वितरण के आकलन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर वार्षिक डिजिटल स्व-मूल्यांकन रूपरेखा सामुदायिक भागीदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए ग्राम सभा द्वारा सत्यापन

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने विश्व ओजोन दिवस 2026 के अवसर पर भारत के नेट जीरो पोर्टल और एनएपीसीसी डैशबोर्ड का शुभारंभ किया डिजिटल प्लेटफॉर्म स्वैच्छिक नेट ज़ीरो कार्रवाई को बढ़ावा देंगे और राष्ट्रीय जलवायु मिशनों की निगरानी को सुदृढ़ करेंगे

​​​​​​​भाषिनी, करंट एआई और कल्पा इंपैक्ट ने VYOMA इनोवेशन चैलेंज का समापन किया, भारत के लिए ओपन-सोर्स एआई समाधान दर्शाए आईआईआईटी-दिल्ली में आयोजित फाइनल में चार नवाचारों को मान्यता दी गई, 10 फाइनलिस्ट टीमों ने अपने प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया

​​​​​​​खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग विशेष अभियान 6 के लिए तैयार डीएफपीडी 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6 चलाएगा अभियान में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटान, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्थान प्रबंधन, ई-कचरे के निपटान और कार्यालय परिसरों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान केन्‍द्रित किया जाएगा