गांधीधाम, 28 सितंबर 2026: 90 बटालियन BSF, रामबाग, गांधीधाम में 28 सितंबर 2026 को लगभग 1000 बजे जिला स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर श्री वाई. एस. राठौड़, डीआईजी, सेक्टर मुख्यालय BSF भुज ने मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में श्री विजय कुमार, कमांडेंट, 90 बटालियन BSF, श्री योगेश कुमार, कमांडेंट, 176 बटालियन BSF, श्री शिव कुमार, कमांडेंट, 85 बटालियन BSF, श्री अमित कुमार, DC (G), FGT BSF गांधीधाम, श्रीमती ज्योति ठाकुर, जिला खेल अधिकारी, गांधीधाम, CISF सहित अन्य अधिकारी, BSF जवान, नागरिक एवं स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस टूर्नामेंट में गांधीधाम, अंजार, मांडवी, सेनई, भचाऊ, आदिपुर एवं भुज के विभिन्न विद्यालयों एवं क्लबों की कुल 16 जूनियर वॉलीबॉल टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन 28 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
इस आयोजन का उद्देश्य युवा वॉलीबॉल खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना, उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा युवाओं को खेल एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करना है।

उद्घाटन समारोह उत्साह एवं उमंग के वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को स्थानीय मीडिया द्वारा भी व्यापक कवरेज प्रदान किया गया।



