‘एकीकृत वायुमंडलीय रसायन विज्ञान और एरोसोल विषाक्तता विश्लेषण प्रयोगशाला’ (एएटीएएल) वायु प्रदूषण के वास्तविक समय के स्रोतों की पहचान करने के लिए भी सुसज्जित है
नई सुविधा एक्यूआई संख्या से आगे बढ़कर यह बताएगी कि दिल्ली की हवा क्या प्रदूषित कर रही है, यह कहां से आ रही है और इसके संभावित स्वास्थ्य प्रभाव: डॉ. जितेंद्र सिंह
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वास्तविक समय के स्रोत के आवंटन, वायु-गुणवत्ता पूर्वानुमान और वैज्ञानिक निर्णय लेने को मजबूत करने के लिए एयरवाइज के साथ एकीकृत किया गया है
हस्तक्षेपों को लक्षित करने और उनकी प्रभावशीलता का आकलन करने में सीएक्यूएम और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों का समर्थन करने की सुविधा: डॉ. जितेंद्र सिंह
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि साक्ष्य-आधारित वायु प्रदूषण प्रबंधन के लिए सरकारी विभागों में समन्वित कार्रवाई आवश्यक है
जुड़ाव महत्वपूर्ण होगा।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) और अन्य कार्यान्वयन एजेंसियों के लिए, यह सुविधा बिगड़ती वायु गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार स्रोतों की पहचान करने, हस्तक्षेप के लिए क्षेत्रों और स्थानों को प्राथमिकता देने और दिल्ली-एनसीआर में समन्वित उपायों का समर्थन करने के लिए माप-आधारित साक्ष्य प्रदान करेगी। जब एयरवाईस पूर्वानुमानों के साथ जोड़ा जाता है, तो यह जानकारी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के अन्तर्गत निवारक उपायों और प्रतिक्रियाओं से संबंधित निर्णयों को मजबूत कर सकती है।
एएटीएएल का उद्घाटन उन्नत वायुमंडलीय विज्ञान को सार्वजनिक नीति और जमीनी कार्रवाई से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वास्तविक समय माप, रासायनिक लक्षण वर्णन, स्रोत विभाजन और पूर्वानुमान को एक साथ लाकर, यह सुविधा अधिकारियों को वायु प्रदूषण की अधिक सटीक समझ और दिल्ली-एनसीआर के सामने आने वाली चुनौती के लिए अधिक समन्वित प्रतिक्रिया की ओर बढ़ने में मदद करेगी।
