गांधीनगर स्थित IFFCO कंपनी के प्लांट में केमिकल पाइपलाइन में लीकेज होने से आपात स्थिति पैदा हो गई। घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी सायरन बजाकर कर्मचारियों को सतर्क किया गया और प्रशासन को सूचना दी गई। फायर विभाग, NDRF, पुलिस, मेडिकल टीम और अन्य आपात सेवाएं मौके पर पहुंचीं और संयुक्त कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। बाद में विशेषज्ञों द्वारा केमिकल को सुरक्षित घोषित किए जाने के साथ क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप, GSDMA और DEOC के सहयोग से केमिकल हेज़र्ड पर आधारित मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य औद्योगिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखना था।
IFFCO प्लांट में केमिकल पाइपलाइन लीकेज से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड, NDRF और पुलिस ने संभाला मोर्चा
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
