Connectivity और Investment के इन सभी प्रयासों से नेपाल के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
Friends,
नेपाल की नदियों में स्वच्छ ऊर्जा की अपार संभावनाएँ हैं। भारत का विशाल energy market इन संभावनाओं को नेपाल की आर्थिक समृद्धि का एक मजबूत आधार बना सकता है।
आज Lower Arun Hydroelectric Project का शिलान्यास और Arun-3 को समय पर पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता इसी विज़न का हिस्सा है।
Friends,
भारत कई वर्षों से नेपाल के लिए पेट्रोलियम पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं का विश्वसनीय supplier रहा है। हमारी Neighbourhood First Policy की भावना के अनुरूप, इस वर्ष oil supply से जुड़ी गंभीर चुनौतियों के बावजूद, हमने नेपाल को fuel, fertilizers और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बनाए रखी।
आज मोतिहारी-अमलेखगंज Pipeline के ‘Phase Two’ का लोकार्पण और झापा Petroleum Terminal का शिलान्यास इस साझेदारी को और मजबूत करेगा।
Friends,
नेपाल की युवा पीढ़ी प्रतिभा, ऊर्जा और बड़े सपनों से भरी है। उनके सपनों को साकार करने में भारत पूरी प्रतिबद्धता से सहभागी बनना चाहता है।
इस संकल्प को साकार करने के लिए, हम नेपाल में Start-up Incubator, Innovation Hub, और Indian Institute of Technology का एक offshore campus स्थापित करेंगे।
हम नेपाली students के लिए भारत में Law और Technology में scholarships के अवसर बढ़ाएँगे। और Food processing और value-addition को बढ़ावा देने के लिए हम नेपाल में Agro-Industrial Park विकसित करने में भी सहयोग करेंगे।
Friends,
रामायण की कथा आज फिल्मों और आधुनिक टेक्नॉलजी के माध्यम से नई पीढ़ी और पूरी दुनिया तक पहुँच रही है। हम चाहते हैं कि भारत और नेपाल के युवा creators मिलकर अपनी साझा विरासत को नए माध्यमों से दुनिया तक पहुँचाएँ। इसी दिशा में, अगली WAVES Summit में हम नेपाल के एक बड़े delegation का स्वागत करेंगे।
sports, खासकर क्रिकेट में भी हम नेपाल में infrastructure के विकास और खिलाड़ियों की training में सहयोग बढ़ाएँगे।
Your Excellency,
आज हम अपने साझा भविष्य को नई दिशा देने के लिए एक Joint Vision Document जारी कर रहे हैं। यह “विकसित भारत और समुन्नत नेपाल” के अपने-अपने संकल्पों को मिलकर साकार करने का blue-print है।
हमारे पास स्पष्ट लक्ष्य हैं, आपसी विश्वास है, उन्हें साकार करने का सामर्थ्य भी है। और सबसे बढ़कर हमारे साथ माता सीता, भगवान राम और भगवान बुद्ध के आशीर्वाद है।
मुझे विश्वास है कि इसी भावना के साथ हम अपने साझा विज़न को ठोस उपलब्धियों में बदलेंगे। और साथ मिलकर भारत-नेपाल संबंधों का एक नया सुनहरा अध्याय लिखेंगे।
भारत–नेपाल मैत्री अमर रहोस्!
बहुत-बहुत धन्यवाद।
