पश्चिम रेलवे के राजकोट डिवीजन ने 1 जनवरी 2026 से 125 ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव का ऐलान किया है। कुछ ट्रेने अब अपने पुराने समय से 1 से 27 मिनट पहले या बाद में चलेंगी। यात्रियों को स्टेशन समय से पहले पहुंचकर अपनी ट्रेन का समय जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।

