गांधीधाम में पिस्टल के साथ युवक पकड़ा गया, मचा हड़कंप; आयकर कार्यालय के पास क्या था इरादा? पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पड़ोसी देश बांग्लादेश में बिगड़े हालात, पाकिस्तान के साथ चल रहे कोल्ड वॉर और आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए देश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी बीच सीमा से सटे कच्छ जिले के गांधीधाम शहर में एक युवक के पास से अवैध हथियार मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय पुलिस ने आयकर कार्यालय के पास स्थित सड़क से पैदल गुजर रहे एक युवक को पकड़कर उसके पास से एक सिंगल बैरल पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि एक युवक शहर में लोडेड पिस्टल के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आयकर कार्यालय के पास पैदल जा रहे खारीरोहड़ निवासी मुस्ताक जुसब कटिया नामक युवक को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से बिना लाइसेंस की करीब 10,200 रुपये कीमत की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले।

प्राथमिक पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने यह पिस्टल मोरबी जिले के जिंझुड़ा गांव निवासी इशाक जाम नामक व्यक्ति से खरीदी थी। पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि युवक हथियार लेकर कहां जा रहा था, उसका उद्देश्य क्या था और कहीं किसी आपराधिक वारदात की साजिश तो नहीं थी।

घटना के बाद पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही हैं।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें