केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 10 वर्ष पूरे होने पर यूपीआई की सराहना की और कहा कि अब फोन हर भारतीय का बटुआ बन गया है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के 10 वर्ष पूरे होने पर इसकी सराहना की है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा है कि एक समय था जब नकदी रखना अनिवार्य था जबकि आज फोन ही बटुआ बन गया है। उन्होंने कहा कि चाय की दुकानों से लेकर कॉलेज कैंटीन तक और गांवों से लेकर बड़े व्यवसायों तक यूपीआई ने भुगतान को बेहद सरल बना दिया है – इसमें बस कुछ टैप, कुछ सेकंड लगते हैं और कोई झंझट नहीं है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान की यह सुगमता और गति आज के भारत के निर्माण को दर्शाती है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें