ट्राइफेड ने जनजातीय उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली हाट, आईएनए में आदि महोत्सव 2026 का आयोजन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लगभग 200 आदिवासी कारीगर 115 स्टालों के माध्यम से पारंपरिक शिल्प, हथकरघा, हस्तशिल्प और वन-आधारित उत्पादों को प्रदर्शित करते हैं

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा देने, बाजार संबंधों को मजबूत करने और जनजातीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से 16 से 30 नवंबर 2026 तक दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में ‘ट्राइब्स इंडिया-आदि महोत्सव 2026′ का आयोजन कर रहा है।

इस महोत्सव में लगभग 200 आदिवासी कारीगर 115 स्टालों के माध्यम से अपने उत्पादों को प्रदर्शित करते हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों से हथकरघा, हस्तशिल्प और वन धन विकास केंद्रों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होते हैं। यह आयोजन आदिवासी उत्पादकों को उपभोक्ताओं को सीधे अपनी पारंपरिक शिल्पकारी, स्वदेशी उत्पाद, हथकरघा कृतियाँ, हस्तशिल्प और मूल्यवर्धित वन उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करता है।

आदि महोत्सव 2026 का प्रमुख उद्देश्य जनजातीय उत्पादकों और मुख्यधारा के बाजारों के बीच की दूरी को कम करना है। इसके लिए ग्राहकों के साथ सीधे संवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है और कारीगरों को संगठित खुदरा बाजार की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह मंच कारीगरों को उपभोक्ताओं की बदलती पसंद को समझने, बाजार की मांग का आकलन करने, उत्पादों की प्रस्तुति को बेहतर बनाने और कारोबार के विस्तार के नए अवसर तलाशने में सक्षम बनाता है।

भारत की विविध हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए प्रसिद्ध दिल्ली हाट, आदिवासी कारीगरों को व्यापक उपभोक्ता वर्ग से जुड़ने का एक उपयुक्त मंच प्रदान करता है। यह महोत्सव शहरी उपभोक्ताओं के बीच देश की समृद्ध आदिवासी विरासत, पारंपरिक ज्ञान, स्वदेशी कौशल और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने का अवसर भी प्रदान करता है।

ट्राइफेड आदि महोत्सव के माध्यम से आदिवासी समुदायों के लिए स्थायी बाजार के अवसर पैदा करने, उपभोक्ताओं के साथ उनके संबंध को मजबूत करने और मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास कर रहा है।

आम जनता को 16 से 30 नवंबर, 2026 तक नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित आदि महोत्सव 2026 में आने और भारत की जनजातीय कला, शिल्प एवं स्वदेशी उत्पादों की समृद्ध विविधता को देखने-समझने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें

जल शक्ति मंत्रालय ने विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर ‘स्वच्छ शौचालय– गरिमामय भविष्य’ (एसएसजीबी) अभियान शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर, 2026 तक चलाया जाएगा और इसका समापन मानव अधिकार दिवस के अवसर पर होगा अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक एवं संस्थागत शौचालयों की कार्यक्षमता और सुलभता के आकलन तथा उनमें सुधार के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा किए जाने वाले प्रयासों पर केंद्रित होगा

आईआईटीएफ 2026 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ‘स्वास्थ्य मंडप’ में पहले पांच दिनों में 12,189 से अधिक लोगों ने स्टॉल को देखा, जिससे स्वास्थ्य जागरूकता और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा मिला