बोत्सवाना में जन्मी मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया; भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 62 हो गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री भूपेंद्र यादव ने ‘प्रोजेक्ट चीता’ की सफलता के लिए विशेषज्ञों और अग्रिम पंक्ति वन कर्मचारियों के समर्पण, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत को सराहा है

बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता ने जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह भारत में चीतों की आबादी बढ़ाने के प्रयासों को मिली नई सफलता और प्रोजेक्ट चीता के लिए बड़ी उपलब्धि है। बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी 3 ने आज जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। यह उपलब्धि भारत में चीता संरक्षण और उनकी व्यवहार्य आबादी को पुनर्स्थापित करने के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्‍ध की है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि केओएमजी 3 भारत में शावकों को जन्म देने वाली बोत्सवाना से लाई गई पहली ऐसी मादा चीता है। उन्होंने बताया कि शावकों को जन्म देने से पहले इस मादा चीता ने चार महीने से अधिक समय जंगल में प्राकृतिक परिस्थितियों का सामना करते हुए बिताया। इसके बाद उसने जंगल में ही चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। वर्ष 2022 में चीता पुनर्वास कार्यक्रम शुरू होने के बाद जंगल में शावकों के जन्म की यह दूसरी दर्ज घटना है। यह सफलता दर्शाती है कि भारत में चीतों को प्राकृतिक वातावरण में अनुकूल बनाने और उनके संरक्षण के प्रयास आगे बढ़ रहे हैं। प्रोजेक्ट चीता से जुड़े विशेषज्ञों और वन विभाग के कर्मचारियों के समर्पण, प्रतिबद्धता और कठिन परिश्रम की भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

श्री यादव ने आगे बताया कि चार शावकों के जन्म के साथ, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इनमें  भारत में जन्मे 43 चीते शामिल हैं। उन्होंने इस घटना को ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए एक अहम मोड़ और भारत में चीतों की एक स्थायी आबादी को फिर से बसाने की दिशा में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि इस तरह जन्म लेने वाला प्रत्‍येक शावक हमारी आशाओं को आगे बढ़ाता है और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को और गहरा करता है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि संरक्षण के लिए धैर्य, लगन और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता होती है। उन्होंने ‘प्रोजेक्ट चीता’ की सफलता के लिए दिन-रात काम करने वाले परियोजना प्रबंधकों, पशु चिकित्सकों, वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों और अन्य सभी लोगों के समर्पण, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की भी सराहना की।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें

जल शक्ति मंत्रालय ने विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर ‘स्वच्छ शौचालय– गरिमामय भविष्य’ (एसएसजीबी) अभियान शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर, 2026 तक चलाया जाएगा और इसका समापन मानव अधिकार दिवस के अवसर पर होगा अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक एवं संस्थागत शौचालयों की कार्यक्षमता और सुलभता के आकलन तथा उनमें सुधार के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा किए जाने वाले प्रयासों पर केंद्रित होगा

आईआईटीएफ 2026 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ‘स्वास्थ्य मंडप’ में पहले पांच दिनों में 12,189 से अधिक लोगों ने स्टॉल को देखा, जिससे स्वास्थ्य जागरूकता और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा मिला