भारतीय रेल द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के तहत नई दिल्ली में मेगा कैंप का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

250 पेंशनभोगियों ने जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा किया

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) अभियान 5.0 के तहत भारतीय रेल द्वारा 19 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से सुविधाजनक तरीके से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में सहायता प्रदान करना था।

इस मेगा कैंप का आयोजन उत्तर रेलवे मुख्यालय और दिल्ली मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कैंप के दौरान 250 से अधिक पेंशनभोगियों ने अपना पंजीकरण कराया और फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का उपयोग करते हुए जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किया। इस दौरान कुल 58 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र मौके पर ही जनरेट किए गए।

रेलवे कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों ने पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया में सहायता प्रदान की। इस मेगा कैंप में 12 बैंकों की टीमों ने भाग लिया। पेंशनभोगियों को आधार सत्यापन एवं अपडेशन में सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के कर्मचारी भी कैंप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, भाग लेने वाले पेंशनभोगियों के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा, सचिव, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW), श्री हर्ष खरे, अपर महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, श्रीमती रेखा यादव, प्रमुख कार्यकारी निदेशक (औद्योगिक संबंध), रेलवे बोर्ड, श्री सुजीत कुमार मिश्रा, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, उत्तर रेलवे तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह पहल पेंशनभोगियों को डिजिटल सेवाओं के माध्यम से सुविधाजनक और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनके कल्याण के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें

जल शक्ति मंत्रालय ने विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर ‘स्वच्छ शौचालय– गरिमामय भविष्य’ (एसएसजीबी) अभियान शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर, 2026 तक चलाया जाएगा और इसका समापन मानव अधिकार दिवस के अवसर पर होगा अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक एवं संस्थागत शौचालयों की कार्यक्षमता और सुलभता के आकलन तथा उनमें सुधार के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा किए जाने वाले प्रयासों पर केंद्रित होगा

आईआईटीएफ 2026 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ‘स्वास्थ्य मंडप’ में पहले पांच दिनों में 12,189 से अधिक लोगों ने स्टॉल को देखा, जिससे स्वास्थ्य जागरूकता और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा मिला