युद्ध के बीच इस देश में भगवान विष्णु की प्रतिमा बुलडोज़र से तोड़ी गई, भारत ने कड़ा विरोध दर्ज किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिण-पूर्व एशिया में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच कंबोडियाई क्षेत्र में भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारत ने इसे हिन्दू धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कदम करार दिया और दोनों देशों से वार्ता के माध्यम से विवाद सुलझाने का आग्रह किया।

कंबोडिया का आरोप है कि थाई सैनिकों ने सीमा क्षेत्र में 100 मीटर तक प्रवेश कर प्रतिमा को नष्ट किया। थाई सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। युद्ध के कारण करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है और 8 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

भारत ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करने का आह्वान किया है। इससे पहले भी भारत ने थाई- कंबोडिया सीमा के पास स्थित 12वीं सदी के शिव मंदिर और प्राचीन स्थापत्य संरचनाओं को नुकसान पहुँचाने के मामलों को लेकर चिंता जताई थी।

Sajag Kutch
Author: Sajag Kutch

Leave a Comment

और पढ़ें