श्रावणी मेला 2026 को मिलेगा डिजिटल मंच: बिहार पर्यटन विभाग ने शुरू की वीडियो प्रतियोगिता, ₹3 लाख तक जीतने का मौका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रावणी मेला 2026 को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से बिहार पर्यटन विभाग ने एक विशेष वीडियो प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इस पहल के तहत कंटेंट क्रिएटर्स, ट्रैवल व्लॉगर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और वीडियो निर्माताओं को मेले की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन आकर्षण को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को श्रावणी मेले और कांवड़ यात्रा से जुड़े मौलिक वीडियो या रील तैयार कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करने होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल ओरिजिनल और उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो ही स्वीकार किए जाएंगे, जबकि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से तैयार किए गए वीडियो प्रतियोगिता के लिए मान्य नहीं होंगे।

विजेताओं को कुल ₹3 लाख तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से श्रावणी मेले की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधी विशेषताओं को व्यापक स्तर पर प्रचारित करना है, ताकि देश-विदेश के अधिक से अधिक पर्यटक इस आयोजन से जुड़ सकें।

पर्यटन विभाग का मानना है कि डिजिटल कंटेंट के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। यह पहल युवाओं और डिजिटल क्रिएटर्स को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ-साथ राज्य के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें