भारतीय रेलवे ने समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 233 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी सिग्नलिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कवच कार्यान्वयन को समर्थन देने के लिए आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय रेलवे ने पूर्वी मध्य रेलवे (ईसीआर) के समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर 233 करोड़ रुपये की कुल लागत से इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) की व्यवस्था को स्‍वीकृति दे दी है।

21 स्टेशनों पर सिग्नलिंग बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण

स्वीकृत कार्य के अंतर्गत समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर वर्तमान पैनल इंटरलॉकिंग को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से बदला जाएगा। यह आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली पूरे डिवीजन में रेलवे सिग्नलिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी और स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच ​​के कार्यान्वयन को सुगम बनाएगी।

रेलवे सुरक्षा और परिचालन दक्षता को सुदृढ बनाना

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की व्यवस्था से चिन्हित स्टेशनों पर सिग्नलिंग व्यवस्था का आधुनिकीकरण होगा और कवच कार्यों के संबंध में अधिक उन्नत सिग्नलिंग व्‍यवस्‍था उपलब्ध होगी।

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग एक आधुनिक सिग्नलिंग तकनीक है जो पुरानी रिले-आधारित प्रणालियों को कंप्यूटर-आधारित इंटरलॉकिंग से बदल देती है, जिससे उच्च विश्वसनीयता, त्‍वरित कमी को दूर करने, आसान रखरखाव और बेहतर परिचालन सुविधा सुनिश्चित होती है।

यह पहल भारतीय रेलवे द्वारा अपने पूरे नेटवर्क में सिग्नलिंग सिस्टम के आधुनिकीकरण, रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों श्री प्रल्हाद जोशी और श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया; इस लेख में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण समृद्धि को आगे बढ़ाने में कृषि-वोल्टेइक तकनीकों की क्षमता का उल्‍लेख किया गया है

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया; लेख में कृषि को बदलने और किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में प्रौद्योगिकी और अनुसंधान की भूमिका का उल्‍लेख