तेल से भरपूर वेनेजुएला को लेकर वैश्विक तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ड्रग्स तस्करी के आरोपों के बहाने वेनेजुएला के खिलाफ सख्त सैन्य और आर्थिक कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं रूस और चीन की बढ़ती मौजूदगी ने हालात को और गंभीर बना दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर सत्ता छोड़ने का दबाव बनाते हुए तेल टैंकरों की नाकेबंदी और सैन्य तैनाती तेज कर दी है। जवाब में मादुरो ने अमेरिका को अपने घरेलू हालात पर ध्यान देने की नसीहत दी है। विशेषज्ञों को आशंका है कि यदि तनाव यूं ही बढ़ता रहा, तो वेनेजुएला दुनिया की तीन महाशक्तियों के बीच बड़े सैन्य संघर्ष का केंद्र बन सकता है।
तेल संपन्न देश बना अमेरिका-रूस-चीन की टकराव भूमि? वेनेजुएला के आसपास मिसाइलें और युद्धपोत तैनात
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
