क्रिसमस से पहले BCCI की बड़ी सौगात, महिला क्रिकेटरों की मैच फीस में ढाई गुना बढ़ोतरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बाद अब देश की घरेलू महिला क्रिकेटरों को भी BCCI ने बड़ी खुशखबरी दी है। बोर्ड की एपेक्स काउंसिल बैठक में महिला घरेलू खिलाड़ियों की मैच फीस में 2.5 गुना बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। नए फैसले के तहत सीनियर महिला खिलाड़ियों की प्रति दिन मैच फीस 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है, जबकि रिजर्व खिलाड़ियों की फीस भी 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है। इस फैसले को महिला क्रिकेट के आर्थिक सशक्तिकरण और पेशेवर मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें