सुरेंद्रनगर में ED की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर और डिप्टी मामलतदार के आवासों पर एक साथ छापेमारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। ईडी ने मंगलवार तड़के जिले के कलेक्टर डॉ. राजेंद्र पटेल और डिप्टी मामलतदार चंद्रसिंह मोरी के आवासों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और संभावित बेनामी संपत्तियों से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। सुबह से ही ईडी की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। हालांकि, एजेंसी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जांच को बड़े वित्तीय घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें