कर्नाटक में दिल दहला देने वाली त्रासदी, ट्रक-बस टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर तालुका में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक के डिवाइडर पार कर गलत दिशा में आ जाने से सामने से आ रही स्लीपर बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिसमें कई यात्री अंदर ही फंस गए। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 17 लोगों के जिंदा जलकर मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें