चोटीला में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री का कार में अपहरण, बेरहमी से मारपीट कर राजकोट रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चोटीला में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री कंजीभाई वाघेला के अपहरण और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपियों ने रंजिश के चलते उन्हें जबरन कार में बैठाकर अगवा किया और करीब 35 थप्पड़ व लात-घूंसे मारे। गंभीर रूप से घायल कंजीभाई को इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना पुरानी राग-द्वेष की वजह से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और आगे की जांच शुरू कर दी है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें