129 साल के इतिहास में पहली बार! एशेज के रोमांच के बीच करोड़ों का नुकसान, MCG टेस्ट में आखिर हुआ क्या?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित एशेज सीरीज इस समय विवादों में घिर गई है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला गया चौथा टेस्ट मैच सिर्फ दो दिनों में समाप्त हो गया, जिससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ब्रॉडकास्टर्स को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। 10 मिमी घास वाली पिच पर घातक गेंदबाज़ी के आगे बल्लेबाज़ पूरी तरह बेबस नजर आए और मैच मात्र छह सत्रों में खत्म हो गया।

129 साल के टेस्ट इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब एक ही टेस्ट सीरीज में दो मुकाबले केवल दो दिनों में समाप्त हुए हों। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वजह से करीब 16 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर (लगभग 96 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। ICC द्वारा पिच को ‘सब-पार’ रेटिंग दिए जाने की भी संभावना है, जिससे पिच क्यूरेटर और टेस्ट क्रिकेट की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें