अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सैन्य संघर्ष को अस्थायी रूप से रोकने में अमेरिका की सफलता का दावा किया है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि दोनों देशों के नेता अब शांति की दिशा में लौटेंगे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) की प्रभावशीलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका ही अब “वास्तविक संयुक्त राष्ट्र” के रूप में वैश्विक संकटों में निर्णायक भूमिका निभा रहा है, जबकि UN की भूमिका नाकाफी रही है।

