मोबाइल की लत छोड़ मैदान में उतरेंगे बच्चे, मिनी खेल महाकुंभ में दिखेगा खेल का जुनून

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिजिटल युग में मोबाइल और गैजेट्स में उलझे बच्चों को खेल के मैदान तक लाने के उद्देश्य से गुजरात में एक सराहनीय पहल की गई है। गांधीनगर स्थित चिल्ड्रन्स रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा सूरत में 9 से 12 जनवरी 2026 के बीच राज्य स्तरीय अंडर-11 एथलेटिक्स मीट (सीजन 4.0) का आयोजन किया जा रहा है। इस मिनी खेल महाकुंभ के लिए राज्यभर से 4,500 से अधिक बाल खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।
अंडर-9 और अंडर-11 वर्ग में लड़के-लड़कियों के लिए 11 अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में 1,056 विजेता बच्चों को कुल 22 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही विजेताओं को डिस्ट्रिक्ट लेवल स्पोर्ट्स स्कूल (DLSS) में सीधे प्रवेश का सुनहरा अवसर मिलेगा, जो उनके खेल भविष्य को नई दिशा देगा।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें