पीएम सेतु और आईटीआई उन्नयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देशभर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की संख्या वर्ष 2014 के 9,642 से बढ़कर वर्ष 2026 में 13,856 हो गई है। इसके अलावा, देशभर के आईटीआई में नामांकन सत्र 2014-15 के 9,51,168 से बढ़कर सत्र 2025-26 में 14,70,277 हो गया है।

वर्ष 2014 एवं वर्ष 2026 में आईटीआई की संख्या तथा सत्र 2014-15 एवं सत्र 2025-26 में आईटीआई में नामांकन का राज्य-वार विवरण अनुलग्नक–1 में उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं ओडिशा राज्य में वर्ष 2014 एवं वर्ष 2026 में आईटीआई की संख्या और सत्र 2014-15 तथा सत्र 2025-26 में आईटीआई में नामांकन का जिला-वार विवरण क्रमशः अनुलग्नक-2, 3 एवं 4 में उपलब्ध है।

उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल विकास और रोजगार योग्यता परिवर्तन योजना (पीएम-सेतु) का उद्देश्य देश में व्यावसायिक प्रशिक्षण की समग्र गुणवत्ता एवं प्रासंगिकता को सुदृढ़ करना है। इस योजना का कुल परिव्यय ₹60,000 करोड़ है, जिसमें केंद्रीय हिस्सेदारी ₹30,000 करोड़, राज्य हिस्सेदारी ₹20,000 करोड़ तथा उद्योग हिस्सेदारी ₹10,000 करोड़ निर्धारित है।

इस योजना के निम्नलिखित दो घटक हैं—

  1. घटक I – हब एवं स्पोक मॉडल के अंतर्गत 1,000 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (200 हब आईटीआई एवं 800 स्पोक आईटीआई) का उन्नयन जिसमें स्मार्ट कक्षाओं, आधुनिक प्रयोगशालाओं, डिजिटल सामग्री तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप नए पाठ्यक्रमों की व्यवस्था शामिल है।
  2. घटक II – भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, कानपुर और लुधियाना स्थित पाँच राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) की क्षमता वृद्धि करना, जिसमें वैश्विक भागीदारी के साथ प्रशिक्षकों के उन्नत प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए कौशल विकास हेतु सेक्टर-विशिष्ट राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करना शामिल है।

छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र राज्य सहित सभी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की गुणवत्ता एवं प्रासंगिकता में सुधार करने के उद्देश्य से उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल विकास और रोजगार योग्यता परिवर्तन योजना (पीएम-सेतु) का कार्यान्वयन किया जा रहा है।

मंत्रिमंडल की स्वीकृति के अनुसार, पीएम-सेतु योजना के अंतर्गत आईटीआई का चयन संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र अभिशासनों द्वारा उद्योग के परामर्श से किया जाता है, ताकि उभरती कौशल आवश्यकताओं तथा स्थानीय औद्योगिक क्षमता के अनुरूप उनका चयन सुनिश्चित किया जा सके। तदनुसार, राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को उद्योग भागीदारों के सहयोग से आईटीआई के उन्नयन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने होते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ने पीएम-सेतु योजना के अंतर्गत 6 क्लस्टरों, जिनमें 6 हब आईटीआई एवं 24 स्पोक आईटीआई सम्मिलित हैं, की पहचान की है तथा सहयोगी उद्योग भागीदार (एआईपी) के चयन हेतु प्रस्ताव हेतु अनुरोध (आरएफपी) जारी किया है। वर्तमान में, राज्य की कोई भी कार्यनीतिक निवेश योजना (एसआईपी) अथवा अन्य प्रस्ताव राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) के विचारार्थ अथवा अनुमोदन हेतु लंबित नहीं है।

ओडिशा राज्य ने पीएम-सेतु योजना के अंतर्गत 2 क्लस्टरों, जिनमें 2 हब आईटीआई एवं 8 स्पोक आईटीआई शामिल हैं, की पहचान की है तथा सहयोगी उद्योग भागीदार (एआईपी) के चयन हेतु प्रस्ताव हेतु अनुरोध (आरएफपी) जारी किया है। राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) द्वारा क्योंझर–बारबिल क्लस्टर के लिए कार्यनीतिक निवेश योजना (एसआईपी) को अनुमोदित किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त, पीएम-सेतु योजना के अंतर्गत उद्योग-संचालित विशेष प्रयोजन साधन (एसवीपी) आईटीआई के उन्नयन में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इन्हें स्थानीय उद्योग की आवश्यकताओं तथा योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खनन, विनिर्माण एवं अन्य क्षेत्रों में पाठ्यक्रमों की पुनर्रचना, प्रशिक्षण प्रदायगी मॉडल, अवसंरचना उन्नयन तथा उद्योग में व्यावहारिक अनुभव से संबंधित आवश्यक हस्तक्षेपों का प्रस्ताव करने हेतु सशक्त बनाया जाएगा। प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) द्वारा शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) के अंतर्गत 32 नव युगीन पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। उद्योग भागीदार के चयन एवं सहभागिता सुनिश्चित होने के उपरांत इन पाठ्यक्रमों का संचालन चयनित आईटीआई में किया जा सकेगा। इन 32 नव युगीन पाठ्यक्रमों की सूची अनुलग्नक–5 में दी गई है।

अभी तक, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान परियोजना प्रबंधन परामर्शदाता (पीएमसी) की सेवाएं प्राप्त करने हेतु ओडिशा सरकार को ₹50 लाख तथा उद्योग संपर्क कार्यकलापों के लिए ₹30 लाख की राशि जारी की गई है।

अनुलग्नक-1

दिनांक 20.07.2026 को पूछे जाने वाले लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 230 के भाग (क और ख) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक ।

आईटीआई की संख्या (वर्ष 2014 एवं वर्ष 2026 में) तथा आईटीआई में नामांकन का राज्य-वार विवरण (सत्र 2014-15 एवं सत्र 2025-26 में)।

क्र.सं. राज्य/संघ राज्य क्षेत्र वर्ष 2014 में आईटीआई की संख्या सत्र 2014-15 में नामांकन  वर्ष 2026 में आईटीआई की संख्या सत्र 2025-26 में नामांकन 
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 2 186 4 829
2 आंध्र प्रदेश 467 56,429 520 54,213
3 अरुणाचल प्रदेश 5 355 10 697
4 असम 25 2,765 47 5,725
5 बिहार 706 65,368 1,336 1,16,754
6 चंडीगढ़ 2 678 3 1,175
7 छत्तीसगढ 147 12,362 221 23,970
8 दिल्ली 36 6,165 36 10,970
9 गोवा 12 1,247 13 2,404
10 गुजरात 313 43,559 474 90,790
11 हरियाणा 172 26,813 358 53,477
12 हिमाचल प्रदेश 198 16,795 262 16,973
13 जम्मू और कश्मीर 35 2,279 56 10,047
14 झारखंड 191 26,748 347 48,331
15 कर्नाटक 1,319 69,547 1,307 71,839
16 केरल 371 30,139 408 30,132
17 लद्दाख 2 64 3 421
18 लक्षद्वीप 1 94 1 210
19 मध्य प्रदेश 352 38,871 847 79,970
20 महाराष्ट्र 797 1,04,419 1,021 1,30,810
21 मणिपुर 1 48 11 894
22 मेघालय 6 546 8 1,000
23 मिजोरम 3 523 3 328
24 नगालैंड 2 171 9 324
25 ओडिशा 512 47,918 488 61,348
26 पुदुचेरी 14 843 14 704
27 पंजाब 275 33,808 314 44,247
28 राजस्थान 1,238 1,21,050 1,238 88,418
29 सिक्किम 3 267 4 431
30 तमिलनाडु 403 38,722 415 39,119
31 तेलंगाना 247 33,728 297 40,452
32 दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 3 264 4 841
33 त्रिपुरा 13 1,488 22 2,714
34 उत्तर प्रदेश 1,560 1,47,760 3,275 3,85,871
35 उत्तराखंड 104 7,462 165 11,526
36 पश्चिम बंगाल 105 11,687 315 42,323
कुल 9,642 9,51,168 13,856 14,70,277

अनुलग्नक-2

दिनांक 20.07.2026 को पूछे जाने वाले लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 230 के भाग (क और ख) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक।   

छत्तीसगढ़ राज्य में (वर्ष 2014 एवं वर्ष 2026 में) आईटीआई की संख्या तथा आईटीआई में नामांकन (सत्र 2014-15 एवं सत्र 2025-26 में) का जिला-वार विवरण।

क्र.सं. जिला वर्ष 2014 में आईटीआई की संख्या सत्र 2014-15 में नामांकन वर्ष 2026 में आईटीआई की संख्या सत्र 2025-26 में नामांकन
1 बालोद 6 461 12 1,205
2 बलरामपुर 2 21 3 163
3 बस्तर 4 459 6 720
4 बेमेतरा 5 261 10 735
5 बीजापुर 1 0 2 167
6 बिलासपुर 12 1,669 17 2,396
7 बलौदाबाजार-भाटापारा 4 399 8 961
8 धमतरी 2 129 7 837
9 दुर्ग 16 2,303 30 4,271
10 दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा 2 250 3 348
11 गरियाबंद 2 58 2 205
12 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 2 178 3 296
13 जांजगीर-चंपा 16 756 23 2,447
14 जशपुर 2 132 3 185
15 कोंडागांव 3 134 3 502
16 कोरबा 6 540 6 852
17 कोरिया 8 309 8 597
18 कबीरधाम 3 161 4 221
19 महासमुंद 3 377 5 517
20 मुंगेली 2 89 3 200
21 नारायणपुर 2 242 3 494
22 रायगढ़ 10 723 12 1,261
23 रायपुर 12 1,464 14 1,598
24 राजनंदगांव 7 367 14 1,289
25 सुकमा 1 0 2 84
26 सूरजपुर 3 99 6 331
27 सरगुजा 5 468 6 587
28 उत्तर बस्तर कांकेर 6 313 6 501
कुल 147 12,362 221 23,970

अनुलग्नक–3

दिनांक 20.07.2026 को पूछे जाने वाले लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 230 के भाग (क और ख) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक।

महाराष्ट्र राज्य में (वर्ष 2014 एवं वर्ष 2026 में) आईटीआई की संख्या तथा आईटीआई में नामांकन (सत्र 2014-15 एवं सत्र 2025-26 में) का जिला-वार विवरण।

क्र.सं. जिला वर्ष 2014 में आईटीआई की संख्या सत्र 2014-15 में नामांकन  वर्ष 2026 में आईटीआई की संख्या सत्र 2025-26 में नामांकन 
1 अहमदनगर 34 4,666 45 5,420
2 अकोला 8 2,146 12 3,082
3 अमरावती 27 4,556 33 6,533
4 बीड 20 2,049 29 3,144
5 भंडारा 26 2,494 41 3,090
6 बुलढाना 18 2,860 25 4,400
7 चंद्रपुर 47 5,201 52 5,557
8 छत्रपति संभाजीनगर 15 1,988 20 3,009
9 धुले 12 1,850 24 2,305
10 धाराशिव 14 1,528 19 2,174
11 गडचिरोली 16 2,174 17 2,438
12 गोंदिया 15 1,735 23 2,544
13 हिंगोली 7 574 9 948
14 जलगांव 61 6,437 91 8,077
15 जलना 12 1,252 11 1,597
16 कोल्हापुर 43 4,322 52 5,189
17 लातूर 12 2,481 22 3,466
18 मुंबई 13 2,951 13 2,433
19 मुंबई उपनगर 15 2,647 15 2,979
20 नागपुर 61 6,124 82 7,560
21 नांदेड़ 22 2,580 27 4,148
22 नंदुरबार 10 1,489 12 1,867
23 नासिक 41 6,434 51 7,616
24 पालघर 13 1,753 16 2,149
25 परभनी 11 1,310 16 2,304
26 पुणे 49 7,327 62 8,302
27 रायगढ़ 19 2,795 21 2,751
28 रत्नागिरि 16 2,114 17 2,226
29 सांगली 25 2,634 26 3,202
30 सतारा 15 2,778 19 3,195
31 सिंधुदुर्ग 9 878 11 1,098
32 सोलापुर 32 3,046 36 4,097
33 थाइन 14 3,077 19 3,459
34 वर्धा 20 2,003 23 2,365
35 वाशिम 6 861 8 1,576
36 यवतमाल 19 3,305 22 4,510
कुल 797 1,04,419 1,021 1,30,810

अनुलग्नक-4

दिनांक 20.07.2026 को पूछे जाने वाले लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 230 के भाग (क और ख) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक।  

ओडीशा राज्य में (वर्ष 2014 एवं वर्ष 2026 में) आईटीआई की संख्या तथा आईटीआई में नामांकन (सत्र 2014-15 एवं सत्र 2025-26 में) का जिला-वार विवरण।

क्र.सं. जिला वर्ष 2014 में आईटीआई की संख्या सत्र 2014-15 में नामांकन  वर्ष 2026 में आईटीआई की संख्या सत्र 2025-26 में नामांकन 
1 अनुगुल 28 2,913 28 3,043
2 बालनगीर 9 768 12 1,318
3 बालेश्वर 49 4,915 50 6,018
4 बारगढ़ 10 668 11 1,093
5 भद्रक 25 2,943 24 3,118
6 बौध 2 80 2 316
7 कटक 44 3,780 31 4,697
8 देवगढ़ 2 179 3 323
9 ढेंकनाल 19 1,171 17 1,934
10 गजपति 4 245 6 588
11 गंजम 36 4,093 38 6,181
12 जगतसिंहपुर 19 1,504 18 2,023
13 जाजपुर 25 2,027 23 2,500
14 झारसुगुडा 6 595 7 867
15 कालाहांडी 10 592 5 949
16 कंधमाल 1 243 3 704
17 केंद्रपाड़ा 18 1,287 17 1,388
18 केंदुझर 15 1,384 15 2,206
19 खोरधा 50 3,549 40 3,739
20 कोरापुट 11 1,255 12 1,831
21 मल्कानगिरी 2 139 2 384
22 मयूरभंज 42 4,395 43 4,446
23 नबरंगपुर 6 96 4 680
24 नयागढ़ 9 504 10 676
25 नुआपाड़ा 2 285 3 435
26 पुरी 21 1,214 16 1,407
27 रायगढ़ 4 647 5 661
28 संबलपुर 8 1,046 7 1,341
29 सोनेपुर 2 99 2 544
30 सुंदरगढ़ 33 5,302 34 5,938
कुल 512 47,918 488 61,348

अनुलग्नक-5

दिनांक 20.07.2026 को पूछे जाने वाले लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 230 के भाग (ग) से  (छ) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक।

आईटीआई में संचालित 32 नव युगीन ट्रेडों की सूची

क्र.सं. ट्रेड का नाम
1 एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (3D प्रिंटिंग) टेक्नीशियन
2 एरोनॉटिकल स्ट्रक्चर और इक्विपमेंट फिटर
3 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
4 एडवांस्ड CNC मशीनिंग टेक्नीशियन
5 कंप्यूटर एडेड मैन्युफैक्चरिंग (CAM) प्रोग्रामर
6 साइबर सिक्योरिटी असिस्टेंट
7 डेटा एनोटेशन असिस्टेंट
8 ड्रोन पायलट (जूनियर)
9 ड्रोन टेक्नीशियन
10 इंजीनियरिंग डिज़ाइन टेक्नीशियन (एडवांस्ड टूल का इस्तेमाल करने वाला कारीगर)
11 फाइबर टू होम टेक्नीशियन
12 जियो-इन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट
13 ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन टेक्नीशियन
14 इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (IoT) टेक्नीशियन
15 इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग
16 इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
17 इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स टेक्नीशियन (स्मार्ट एग्रीकल्चर)
18 इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स टेक्नीशियन (स्मार्ट सिटी)
19 इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर)
20 मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल और ऑटोमेशन
21 मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल
22 मल्टीमीडिया, एनिमेशन और स्पेशल इफेक्ट्स
23 सेमीकंडक्टर टेक्नीशियन
24 स्मॉल हाइड्रो पावर प्लांट टेक्नीशियन
25 स्मार्टफोन टेक्नीशियन कम ऐप टेस्टर
26 सॉफ्टवेयर टेस्टिंग असिस्टेंट
27 सोलर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल)
28 टेक्नीशियन मेकाट्रॉनिक्स
29 वर्चुअल एनालिसिस और डिज़ाइनर – FEM (फाइनाइट एलिमेंट मेथड) (बेसिक डिज़ाइनर और वर्चुअल वेरिफायर)
30 विंड प्लांट टेक्नीशियन
31 5G नेटवर्क टेक्नीशियन
32 न्यूक्लियर पावर प्लांट टेक्नीशियन

यह जानकारी आज कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री जयन्‍त चौधरी द्वारा लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी गई।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें