सोनपुर बाजारी ओसीएम : कोयला उत्पादन और परिचालन उत्कृष्टता में नए स्थाीपित मानक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओवरबर्डन उपलब्धि, कोयले की बढी हुई उपलब्धता, भूमि की बेहतर उपलब्धता, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और उन्नत प्रौद्योगिकियों के उपयोग ने संयुक्‍त रूप से खदान को एक और सफल वर्ष के लिए तैयार कर दिया है।

सभी प्रमुख अनुकूल परिस्थितियां मौजूद होने के कारण सोनपुर बाजारी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपने 120 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह दर्शाता है कि कैसे सही खदान नियोजन, समय पर क्रियान्वयन, प्रौद्योगिकीय आधुनिकीकरण और एक समर्पित कार्यबल निरंतर परिचालन उत्कृष्टता प्रदान कर सकते हैं। ईसीएल की प्रमुख खदानों में से एक के रूप में सोनपुर बाजारी उत्पादकता में नए मानक स्थापित करना जारी रखे हुए है, साथ ही देश के लिए विश्वसनीय, किफायती और सतत ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के कोल इंडिया लिमिटेड के मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें