केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर नागरिकों से भारतीय हथकरघा उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर नागरिकों से भारतीय हथकरघा उत्पादों को अपनाने और देश के बुनकरों और कारीगरों को सम्मानित करने का आग्रह किया है।

 

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत का हथकरघा सिर्फ वस्त्र नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपराओं और लाखों बुनकर परिवारों की आजीविका का आधार है।

 

उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान का जवाब देते हुए अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के वीडियो साझा करने और राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के जनआंदोलन को और भी व्यापक बनाने की अपील की। उन्होंने इस दिन ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को मजबूत करने और भारतीय हथकरघा उत्पादों को अपनाकर हमारे कारीगरों का गौरव बढ़ाने का भी आह्वान किया।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें