राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली के मुनीरका इलाके में मणिपुर के दो लोगों पर हुए कथित हमले का स्वतः संज्ञान लिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली के मुनीरका इलाके में मणिपुर के दो लोगों पर दो व्‍यक्तियों द्वारा किए गए हमले की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार पीड़ितों में से एक को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला बनता है। आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में जांच और घायलों की स्वास्थ्य स्थिति का विवरण शामिल करने को भी कहा गया है।

14 अगस्त 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक मामूली मुद्दे पर हुए विवाद के कारण पीड़ितों पर हमला हुआ।

 

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें