केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने नागरिकों से बाल विवाह हेल्पलाइन 1098 पर बाल विवाह की सूचना देने और बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने का आग्रह किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले या उसका संदेह हो तो वे चुप न रहें और तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन करके इसकी सूचना दें।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई नहीं है, बल्कि बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए एक गंभीर आघात है।

उन्होंने सभी से हमारी बेटियों के सपनों, अधिकारों और सुरक्षित भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट होने और बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें