योगी आदित्यनाथ की अपील, दशहरे को उत्साह से मनाएं और नशे, भ्रष्टाचार व आतंकवाद के खिलाफ लें संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोगों से दशहरे का त्योहार उत्साह के साथ मनाने और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की। शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन के बाद उन्होंने कहा कि त्योहार का संदेश नशे, भ्रष्टाचार, अराजकता और आतंकवाद जैसी बुराइयों के खिलाफ भी होना चाहिए। उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर नारी शक्ति के महत्व को भी रेखांकित किया। राज्य में त्योहार के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें