हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित उरूज म्यूजिक फाउंडेशन ने लद्दाख में मनाली-लेह राजमार्ग के पास स्थित घोस्ट टेंपल क्षेत्र से लगभग सात से आठ टन प्लास्टिक कचरा हटाया। यह सफाई अभियान करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर चलाया गया। आठ सदस्यों की टीम में संस्था के तीन सदस्य और पांच मजदूर शामिल थे। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद अभियान तीन दिनों तक चला। यह पहल हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
लद्दाख में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आठ टन प्लास्टिक कचरा हटाया गया
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
