अहमदाबाद जा रही बस और ट्रक की भीषण टक्कर, दाहोद के पास हादसे में 1 की मौत, 17 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्यप्रदेश के इंदौर से अहमदाबाद की ओर जा रही मध्यप्रदेश राज्य परिवहन की बस आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। दाहोद के पास अवंतिका होटल के समीप हुए इस भीषण हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 17 यात्री घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बस जब अवंतिका होटल के पास मोड़ ले रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस सड़क पर पलट गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई।

हादसे के समय बस में सवार यात्री अपनी सीटों से उछलकर गिर पड़े, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बहाल करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें