जामनगर के लालवाड़ी इलाके में दो झुग्गियों में आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहर के लालवाड़ी क्षेत्र में हापा मार्केटिंग रोड पर ज्ञानगंगा स्कूल के पीछे स्थित झुग्गी बस्ती में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय दुर्घटनावश आग भड़क उठी, जिसके चलते एक के बाद एक दो झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं।

आग की लपटें दूर से दिखाई देने पर पास में निर्माण कार्य कर रहे नितिनभाई सोलंकी ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की करीब 12 अन्य झुग्गियां सुरक्षित बचा ली गईं।

हालांकि इस घटना में दो झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं और उनमें रखा घरेलू सामान नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें