उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में, यूपी में स्कूल बंद, एमपी-झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और तापमान में भारी गिरावट का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई दे रहा है। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर रह गई और उड़ान संचालन प्रभावित हुआ।

उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे और ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। यूपी के आगरा, मेरठ, गोरखपुर सहित 37 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। पंजाब के एसबीएस नगर में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में भी पारा 5 से 6 डिग्री के बीच बना हुआ है।

मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। झारखंड के मकलुस्कीगंज में तापमान 0.9 डिग्री तक गिर गया, जबकि बिहार के 25 जिलों में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड से राहत की संभावना कम है और नए साल की शुरुआत में पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें