नए साल 2026 की शुरुआत आम जनता और कारोबारियों के लिए महंगाई की मार के साथ हुई है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में प्रति सिलेंडर 111 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू हो गई है। इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीधा असर पड़ेगा।
हालांकि, आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नए साल पर महंगाई का तगड़ा झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर 111 रुपये तक महंगा
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
