जर्मनी में ‘ओशन्स 11’ को भी मात देने वाली 316 करोड़ की सनसनीखेज बैंक डकैती, छुट्टियों का उठाया पूरा फायदा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जर्मनी में हॉलीवुड फिल्म ओशन्स 11 जैसी हाई-प्रोफाइल डकैती हकीकत में देखने को मिली है। क्रिसमस की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने जर्मनी के गेल्सेनकिर्चेन शहर में स्थित स्पार्कासे बैंक को निशाना बनाया और करीब 3 करोड़ यूरो (लगभग 316 करोड़ रुपये) की नकदी व कीमती सामान लूट लिया।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने पास के एक पार्किंग गैराज से बैंक की अंडरग्राउंड तिजोरी तक सुरंग जैसी ड्रिलिंग की और हजारों सेफ डिपॉजिट बॉक्स तोड़ दिए। आशंका है कि आरोपी लगभग एक हफ्ते तक बैंक के अंदर ही मौजूद रहे और बेहद शांति से इस वारदात को अंजाम देते रहे।

पुलिस को इस बड़ी चोरी की जानकारी 29 दिसंबर की सुबह मिली, जब बैंक खुला और ग्राहकों ने अपनी तिजोरियां खाली देखीं। चश्मदीदों ने पार्किंग गैराज से बड़े बैग ले जाते संदिग्धों को देखने की बात कही है। सीसीटीवी फुटेज में एक काली ऑडी कार भी नजर आई, जिसकी नंबर प्लेट चोरी की बताई जा रही है।

पुलिस ने इस डकैती को बेहद पेशेवर और सुनियोजित अपराध बताया है और इसकी तुलना फिल्मी डकैती से की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

sajagkutch
Author: sajagkutch

Leave a Comment

और पढ़ें