भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिए फरवरी 2026 के महीने के दौरान अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा और अहमदाबाद राजमार्ग (गुजरात एलएसए में) पर आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं।
ये स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट विभिन्न उपयोग परिवेशों – शहरी क्षेत्रों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के वास्तविक मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए किए गए। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सेशन किए जाते हैं। कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके सेशन की तत्क्षण निगरानी और विश्लेषण किया जाता है। ड्राइव टेस्ट के दौरान एकत्रित डेटा का विशेष उपकरणों का उपयोग करके विश्लेषण किया जाता है, और इस विश्लेषण के आधार पर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाती है।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से गुजरात के एलएसए क्षेत्र में 2 फरवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक 462.4 किलोमीटर में 14 प्रमुख स्थानों, अहमदाबाद और गांधीनगर में 2.5 किलोमीटर के पैदल मार्ग तथा वडोदरा से अहमदाबाद राजमार्ग पर 95.3 किलोमीटर के विस्तृत ड्राइव टेस्ट आयोजित किए। ये टेस्ट ट्राई के जयपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए।
स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के दौरान, क्षेत्र में कार्यरत सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए वॉयस और डेटा सेवा हेतु मोबाइल नेटवर्क के विभिन्न प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) का आकलन किया गया। निष्कर्षों का सारांश नीचे दिया गया है:
