भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा राज्य सरकार और अन्य केंद्रीय सरकारी एजेंसियों के समन्वय से किए गए निरंतर प्रयासों के बावजूद लाहौल और स्पीति घाटी में एक्स-बैंड डॉप्लर मौसम रडार (डीडब्ल्यूआर) की स्थापना के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाया है। इसका कारण बीम अवरोध है, जिससे प्रभावी मौसम निगरानी में काफी बाधा उत्पन्न होगी। परियोजना की समय सीमा समाप्त होने के बाद, प्रस्तावित डॉप्लर मौसम रडार को उस स्थान पर स्थापित नहीं किया गया और बाद में इसे देश के एक अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित कर दिया गया। वर्तमान में, राज्य में कुफरी, जोत और मुरारी देवी में तीन कार्यरत एक्स-बैंड डॉप्लर मौसम रडार हैं।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मौसम की निगरानी और अवलोकन गतिविधियों में सहयोग हेतु 24 स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूएस), 4 कृषि-स्वचालित मौसम स्टेशन (एग्रो-एडब्ल्यूएस) और 66 स्वचालित वर्षामापी स्टेशनों (एआरजी) का एक नेटवर्क स्थापित किया है। वर्षा की निगरानी में सहयोग हेतु राज्य में जिला और ब्लॉक स्तर पर वर्षा निगरानी योजनाओं के अंतर्गत 135 वर्षामापी स्टेशन स्थापित हैं। वर्तमान में, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति एवं किन्नौर जिलों में 10 एडब्ल्यूएस और एआरजी कार्यरत हैं। लाहौल एवं स्पीति तथा किन्नौर जिलों में स्थापित एडब्ल्यूएस और एआरजी का विवरण नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है:
